भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा द्वारा किया गया राहुल गांधी का पुतला दहन
शिवहर, 29 अगस्त 2025 भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में आज जाफरपुर स्टील बावली चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आदित्य कुमार सुरेश ने की। यह विरोध कार्यक्रम राहुल गांधी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की माता जी के प्रति किए गए अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह केवल प्रधानमंत्री जी की माता का ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष की मातृशक्ति का अपमान है। हर माँ शक्ति और सम्मान का स्वरूप होती है, और इस प्रकार की ओछी टिप्पणी देश की संस्कृति और संस्कारों के खिलाफ है।
कार्यक्रम में भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक राष्ट्रवादी उत्तम कुमार पटेल, निवर्तमान जिला महामंत्री बजरंग सिंह, निवर्तमान ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नीतीश गिरी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष निखिल सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री आदित्य कुमार, प्रभारी अभिमन्यु कुमार, हजारों युवा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। युवाओं ने एक सुर में नारा लगाया – "देश का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान!" इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि कांग्रेस पार्टी की इस प्रकार की अमर्यादित राजनीति का पुरजोर विरोध हर स्तर पर किया जाएगा।