बेलहिया पंचायत में कल सजेगा सरकारी योजनाओं का महाकुंभ, एक ही छत के नीचे होगा सभी समस्याओं का समाधान
उत्कर्ष चौहान (मनु) राष्ट्रीय दैनिक बिहार शिवहर जिले के तरियानी प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज बेलहिया के विकास और आम जनमानस की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। स्थानीय मुखिया के नेतृत्व में पंचायत प्रशासन द्वारा उन सभी लाभार्थियों के लिए एक विशेष महाशिविर यानी कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जो अब तक विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से किसी न किसी कारणवश वंचित रह गए हैं। यह महाशिविर कल, दिनांक 12 मई 2026 को ग्राम पंचायत राज बेलहिया के प्रांगण में आयोजित होगा, जहाँ एक ही छत के नीचे ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने और उन्हें सरकारी तंत्र से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस कैंप की सबसे बड़ी विशेषता इसकी व्यापकता है, जिसमें राशन कार्ड से लेकर जमीन संबंधी विवादों तक का निपटारा करने के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। पंचायत के वैसे नागरिक जिन्हें अब तक राशन कार्ड प्राप्त नहीं हुआ है या जिनके कार्ड में त्रुटियां हैं, वे यहाँ अपना आवेदन दे सकते हैं। साथ ही, केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्र...