नगर निगम वार्ड संख्या 41 से मुन्नी देवी ने 891 वोटों से जीत दर्ज की

कटिहार नगर निगम के वार्ड संख्या 41 में हुए उपचुनाव का परिणाम सोमवार को घोषित हुआ। 28 जून को हुए मतदान में तीन प्रत्याशी मैदान में थे। मतदाताओं ने एकतरफा समर्थन देते हुए मुन्नी देवी को विजयी बनाया। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनीता देवी को 891 वोटों से हराया। मुत्री देवी को कुल 1977 वोट मिले। सुनीता देवी को 1087 मत प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर प्रेमलता देवी रहीं। उन्हें अपेक्षा के अनुरूप बहुत कम वोट मिले।
मतगणना हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय में सुबह शुरू हुई। अंतिम राउंड में मुत्री देवी की जीत तय होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। ढोल-नगाड़ों की थाप, गुलाल और नारों के साथ उनका भव्य स्वागत हुआ। विजयी जुलूस में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की बड़ी भागीदारी रही। इस वार्ड की जिम्मेदारी पिछले तीन वर्षों से मुन्त्री देवी की पुत्रवधू भारती प्रिया के पास थी। वे आम चुनाव में वार्ड 41 से पार्षद चुनी गई थीं। हाल ही में शिक्षक नियोजन में चयनित होने के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया। इसके बाद वार्ड में उपचुनाव हुआ। मुत्री देवी की जीत ने साबित किया कि लोगों का भरोसा उनके परिवार पर कायम है। मुन्त्री देवी ने कहा, यह जीत वार्ड के लोगों की जीत है।

Popular posts from this blog

अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

बेलहिया पंचायत में कल सजेगा सरकारी योजनाओं का महाकुंभ, एक ही छत के नीचे होगा सभी समस्याओं का समाधान

तेजस्वी यादव ने शकील अहमद खान के लिए प्रचार किया