पीएम मोदी की सभा के लिए गांधी मैदान में वाटरप्रूफ बना पंडाल ,सबसे बड़ी होगी सभा
दैनिक बिहार संवाददाता सर्वेश कुमार पूर्वी चम्पारण
पूर्वी चं/ मोतिहारी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को शहर के गांधी मैदान में 10:00 बजे पहुंचेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार पूरे गांधी मैदान में पंडाल हुआ हैंगर का निर्माण कराया गया है ताकि बारिश के मौसम में भी किसी को परेशानी नहीं हो। इसकी जानकारी देते हुए सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने बताया कि पिछली बार जब पीएम मोदी गांधी मैदान में आए थे तो हैलीपेड गांधी मैदान में ही बना था। जिसके कारण पंडाल छोटा हो गया था। जिसके कारण लोगों को परेशानी हुई थी इसको देखते हुए इस बार पूरे गांधी मैदान में पंडाल बनाया गया है। ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। उन्होंने बताया कि पंडाल पूरी तरह वाटरप्रूफ बना है। जिसमें लोग बारिश के दौरान भी बैठकर पीएम के भाषण को सुन सकते हैं। इस बार गेट नंबर 7, 8, 9, 10, 11 व 12 से आमलोगों को एंट्री मिलेगी। ताकि किसी को भी परेशानी नहीं हो। लोगों के बैठने के लिए डेढ़ लाख से अधिक कुर्सियां लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्किंग के लिए भी कई जगह व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 9 में 2014, 27 अक्टूबर 2015, 10 अप्रैल 2018 व 1 नवंबर 2020 , 21 मई 2024 को गांधी मैदान में आ चुके हैं। उनकी इस भूमि से प्रतिबद्धता प्रेम ही इस बात को दर्शाता है तथा उनकी विकास के प्रतिबद्धता को प्रकट करता है कहां की इसी भूमि से मोहन चंद्र करमचंद गांधी ने चंपारण सत्याग्रह की बुनियादी रखी थी। तब लोग गुलामी से आहत थे। इसके बाद 1974-75 में अटल बिहारी बाजपेई ने मोतिहारी आकर धरना प्रदर्शन में शामिल होकर आपातकालीन के जुर्म से मुक्ति दिलाने का कार्य किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 18 जुलाई को मोतिहारी गांधी मैदान में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोजपा रामविलास की बैठक हुई। बैठक प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव चौरसिया की आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता भी ध्रुव चौरसिया ने की बैठक में सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष शामिल हुए। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। पंचायत अध्यक्षों को अपने-अपने पंचायत से लोगों को कार्यक्रम में लाने का निर्देश दिया गया। पश्चिमी चंपारण से राज्यसभा सांसद का केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि पीएम बिहार को बहुत बड़ी सौगात देंगे। इस दौरान सुबे के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए के प्रदेश अध्यक्ष दोनों डिप्टी सीएम, कई केंद्रीय मंत्री बिहार सरकार के मंत्री सभा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक पीएम मोदी की जितनी भी सभा बिहार में हुई है। सबसे बड़ी सभा मोतिहारी में होगी जो ऐतिहासिक होगी कहां की चंपारण संघर्ष की धरती है। उन्होंने पूर्वी व पश्चिमी चंपारण के लोगों को रैली में आकर इस ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। कहां की पीएम को सुनने के लिए जन-जन में चर्चाएं हो रहे हैं। मौके पर भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष आशुतोष, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन राज, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ,गुलरेज शाहजहां ,संजीव कुमार सिंह, साजिद रजा सहित कई थे।