मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर जीविका दीदी ने निकली प्रभात फेरी
दैनिक बिहार संपादक उत्कर्ष कुमार सिंह शिवहर
शिवहर। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के लिए जीविका दीदियों ने निकाली प्रभात फेरी, रंगोली और मेंहदी के माध्यम से किया जागरूक
शिवहर: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 को लेकर शिवहर जिले के पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम ज़ोर-शोर से चलाए जा रहे हैं। इस अभियान में जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी से गाँव-गाँव में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
अभियान के तहत जीविका कैडर एवं स्टाफ BLO के साथ मिलकर मतदाता सूची के फॉर्म भरने में ग्रामीणों की सहायता कर रही हैं। इसके साथ-साथ, आम जनमानस को जागरूक करने हेतु प्रभात फेरी, रंगोली, मेंहदी और नुक्कड़ कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।
सरसौल एवं मथुरापुर पंचायत में जीविका दीदियों ने रंगोली बनाकर लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन की जानकारी दी। इसी तरह डुमरी कटसरी, तरियानी, पिपराही और पुरनहिया प्रखंड के पंचायतों में प्रभात फेरी निकाली गई और मेंहदी के माध्यम से भी मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।
जिला परियोजना प्रबंधक श्री गुलाम कौसर ने जानकारी दी कि यह अभियान जिला पदाधिकारी श्री विवेक रंजन मैत्रेय के निर्देश पर जीविका के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम संगठन और संकुल स्तरीय संघ के सहयोग से पंचायत स्तर पर यह गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।
इस मौके पर क्षेत्रीय समन्वयक चंदना कुमारी, पुष्प रंजन कुमार, मधुरेश कुमार, सामुदायिक समन्वयक रंजन कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक लाल बाबू साह और दीपक पासवान, समेत अन्य जीविका कर्मी भी उपस्थित रहे।