मतदाता जागरूकता को लेकर प्रभात फेरी निकाली गई
दैनिक बिहार संपादक उत्कर्ष चौहान की रिपोर्ट
शिवहर जिला पदाधिकारी सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी, शिवहर के निदेशानुसार आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 अंतर्गत दिनांक-11 नवंबर 2025 को होने वाले मतदान में मतदाताओं से मतदान की अपील के उद्देश्य से जिला अंतर्गत विद्यालयों में तथा आंगनवाड़ी के पोषक क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता हेतु प्रभातफेरी निकाली गई।
प्रभातफेरी में स्कूली बच्चें, जीविका की दीदीयों एवं आंगनवाड़ी की दीदीयों तथा महिला पर्यवेक्षिकाओं ने भाग लिया। नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग किसलय शर्मा द्वारा कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्र को चिन्हित कर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को प्रभातफेरी में भाग लेने तथा वृहत प्रचार प्रसार हेतु निदेशित किया गया था जिसके फलस्वरूप लॉ भीटीआर वाले क्षेत्रों में वृहत पैमाने पर प्रचार-प्रसार किया गया।