उसने धर्म पूछ कर मारा हमने कर्म देख कर मारा : राजनाथ सिंह
दैनिक बिहार प्रतिनिधि मेजरगंज/मेजरगंज: जिले के मेजरगंज में गुरुवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा को संबोधित किया । उन्होने सभा के संबोधन की शुरुआत महागठबंधन पर हमलों से किया । उन्होने कहा कि आपने महागठबंधन का राज भी देखा उस समय के लोग कहते थे कि बिहार छोड़ कर चले जाए नहीं तो कब क्या हो जाएगा कुछ पता नहीं । उन्होने राजद के कट्टा वाले बयान पर भी खूब हमला बोला । और कहा कि बिहार पहले ठोकने की राजनीति होती थी लेकिन अब विकास की राजनीति होती है । उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की भी चर्चा की कैसे आतंकदवादी पहलगाम में जनता से धर्म पूछ कर मारा जबकि हमारे सैनिकों ने भी मुहतोड़ जवाब दिया और हमने कर्म पूछकर चुन- चुन कर मारा । रक्षा मंत्री के संबोधन से पहले ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री ने भी सभा को संबोधित किया जिसमें उन्होने भी विपक्षी पर भी खूब हमला किया और बोले कि भारत अब इनलोगों की मानसिकता जान चुकी है । उन्होंने अनेकों प्रकार के उदाहरण के साथ जनता को जंगलराज के युग का याद दिलवाया