पांच साल में बिहार को बाढ़ मुक्त बनाएंगे सीतामढ़ी में बोले अमित शाह

दैनिक बिहार संपादक उत्कर्ष चौहान की रिपोर्ट 

बिहार विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों का प्रचार अभियान चरम पर है। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को है, जिसके चलते सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगी हुई हैं। सीतामढ़ी के बेलसंड में सीतामढ़ी के बेलसंड में सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 505 एकड़ भूमि में औद्योगिक पार्क बन रहा है। जिसे हजारों युवा जिससे हजारों युवाओं को नौकरी मिलेगी। बेलसंड में 24 स्वतंत्रता सेनानियों का स्मारक बनेगा। 11 हजार करोड़ रुपए से बाढ़ की व्यवस्था की है।‌ मोदी का अपमान करते-करते राहुल बाबा ने छठ मां का अपमान किया।

आए दिन पाकिस्तान के आतंकवादी भारत में घुस जाते थे लेकिन कांग्रेस के लोग जवाब नहीं देते थे। पहलगाम हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर करके मोदी जी ने लिया। पाकिस्तान से गोली चलेगी तो उसका जवाब यहां से गोला चला कर दिया जाएगा। डिफेंस कॉरीडोर बनने के बाद यह गोला बिहार से बनेगा। उन्होंने कहा कि पांच साल में कमीशन बनाकर बाढ़ मुक्त बिहार बनाएंगे। बटन इतनी जोर से दबाना की बटन यहां तब है लेकिन उसका करंट इटली तक पहुंचे।

Popular posts from this blog

जलाभिषेक करने पिता संग देकुली जा रहे पुत्र को ट्रक ने कुचला मौके पर मौत

शिवहर विधायक चेतन आनंद ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

सीतामढ़ी की चुनावी सभा में CM योगी बोले बिहार के अंदर भी अब माफिया की उल्टी गिनती शुरू हो गई