पोझियाँ निवासी एवं पोझियाँ पैक्स अध्यक्ष श्री रवि कुमार सिंह के बड़े पुत्र रितेश कुमार का कल मुजफ्फरपुर कांटी में होटल सरस्वती इंटरनेशनल विवाह भवन में रिंग्स शिरोमणि का आगाज किया गया, मौके पर उपस्थित होकर वर वधू को अपना आशीर्वाद देते हुए। छतौनी पैक्स अध्यक्ष मोहन सिंह, एवं बेलहिया पंचायत के पूर्व मुखिया नीरज कुमार उर्फ पप्पू भी मौके पर आशीर्वाद देते हुए।
शिवहर विधायक चेतन आनंद ने विधायक पद से दिया इस्तीफा
दैनिक बिहार संपादक उत्कर्ष सिंह राजपूत की रिपोर्ट शिवहर जिले के शिवहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चेतन आनंद ने अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। बताते चलें कि चेतन आनंद वर्ष 2020 में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर शिवहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। बाद में जब नीतीश कुमार की सरकार राजनीतिक संकट में थी और गिरने की कगार पर पहुंच गई थी, उस समय चेतन आनंद ने राजद छोड़कर नीतीश कुमार का साथ दिया था और सरकार को बचाने में अहम भूमिका निभाई थी। अब, आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद, चेतन आनंद ने अपना विधायक पद से इस्तीफा देकर विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार, आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें जनता दल (यूनाइटेड) यानी जदयू से टिकट मिलने की प्रबल संभावना है