महिला कॉलेज में महिलाओं बच्चों के अधिकारों पर संगोष्ठी,नागरिक को अधिकारों के साथ कर्तव्य की जानकारी होनी चाहिए
पूर्वी चं/ मोतिहारी - डॉ श्रीकृष्णा सिन्हा महिला महाविद्यालय में शनिवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य महिलाओं एवं बच्चों को संवैधानिक संरक्षण विषय पर कार्यक्रम आईक्यूएसी और राजनीति शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधारण में हुआ। मुख्य वक्ता पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता कुमार अमित थे। उन्होंने भारतीय संविधान में महिलाओं और बच्चों को मिले अधिकारों पर विस्तार से बात की। कहां की महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से पुरुषों से कमजोर माना गया है। इसलिए संविधान में उन्हें सामान्य का अधिकार दिया गया है। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर पंकज कुमार ने की उन्होंने छात्राओं से कहा कि एक जागरूक नागरिक के रूप में उन्हें अपने मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन इसे समन्वयक डॉ नीतू ने किया विषय प्रवेश और धन्यवाद ज्ञापन राजनीति शास्त्र विभाग की विभाग के अध्यक्ष एवं आयोजन सचिव डॉक्टर दीप माला श्रीवास्तव ने दिया। कार्यक्रम में डॉ. किरण कुमारी, डॉ. कल्पना सिंह, डॉ. इरशाद आलम, डॉ. रोशनी विश्वकर्मा, डॉ. अर्पणा, डॉ. प्रीति कुमारी, डॉ. मनोरमा राय सहित कई शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।