जातिवाद के आर में दवे सच्चे सिपाही की आवाज़, नहीं मिल रीगा से प्रतिनिधित्व का मौका,फिर भी पांच साल अपनी सेवा आम आवाम के सुख दुःख में: आशुतोष शंकर सिंह

पिछले कई वर्षों से बिहार राज्य में उद्योग स्थापित करने, कई वर्षों से सब कुछ छोड़ कर तन से ,मन से एवं आर्थिक रूप से भाजपा, राज्य,जिले,क्षेत्र एवं कार्यकर्ताओं के लिए दिन रात त्याग एवं तपस्या करने के बाद सामान्य जाती एवं  राजनीतिक पृष्ठभूमि से नहीं होने के कारण मेरे द्वारा किए गए कार्य एवं कर्म पर जातिवाद हावी हो गया।सिर्फ सामान्य जाती से होने के कारण भाजपा से 2025 में रीगा विधानसभा से लड़ने का मौका नहीं मिला।लेकिन मेरा हौसला टूटा नहीं है।
अपने राज्य,जिले एवं क्षेत्र की जनता के विकास के लिए पूर्व की ही तरह ईमानदारी एवं निष्ठा से सदैव कार्य करता रहूंगा।पार्टी के द्वारा ,पार्टी हित में लिया गया निर्णय सर्वमान्य है।
लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि एक दिन जरूर आएगा जब मेरे द्वारा किए गए कार्य एवं कर्म के कारण,जातिवाद से ऊपर उठकर पार्टी मुझे प्रतिनिधि के तौर पर आप जनता मालिक की सेवा करने का अवसर जरूर देगी।
आपका बेटा,आपका भाई पूर्व की ही तरह आपके सुख दुख में सदैव हाजिर रहेगा।
आप सभी लोगों ने जो मुझे प्यार एवं आशीर्वाद अभी तक दिया है उसके लिए हृदय से आभार।

बिहार के विकास के लिए,युवाओं को रोजगार देने के लिए, गरीबों, शोषितों एवं वंचितों को अग्रिम पंक्ति में लाने के लिए NDA की सरकार बननी जरूरी है।सभी NDA के उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई एवं जीत की अग्रिम शुभकामनाएं।

Popular posts from this blog

जलाभिषेक करने पिता संग देकुली जा रहे पुत्र को ट्रक ने कुचला मौके पर मौत

शिवहर विधायक चेतन आनंद ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

सीतामढ़ी की चुनावी सभा में CM योगी बोले बिहार के अंदर भी अब माफिया की उल्टी गिनती शुरू हो गई