Posts

डीएम के निर्देश पर जीविका दीदियों ने स्कूली छात्रों संग निकाली मतदाता जागरूकता रैली चुनाव लोकतंत्र का महापर्व : डीपीएम जीविका

Image
दैनिक बिहार संपादक उत्कर्ष चौहान की रिपोर्ट  शिवहर ज़िला पदाधिकारी, शिवहर के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों के विद्यालयों में जीविका दीदियों ने स्कूली छात्रों के साथ मतदाता जागरूकता प्रभात फेरी निकाली और मतदाता शपथ ग्रहण किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मौलागंज (कुशहर) में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका श्री अभिनव प्रिय ने कहा कि “चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है, जो प्रत्येक पाँच वर्ष में आता है। यह वह अवसर है जब जनता अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार प्राप्त करती है। अतः प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।” उन्होंने सभी दीदियों से अपील की कि वे अपने गाँव-समाज में मतदाता जागरूकता बढ़ाने और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने में अग्रणी भूमिका निभाएँ। कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय समन्वयक श्री पुष्परंजन कुमार ने जीविका दीदियों एवं विद्यालय के छात्रों को मतदाता शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के पश्चात् प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें “मतदान करें, लोकतंत्र को सशक्त बनाएं” जैसे प्रेरक नारे लगाए गए। इस अवसर पर प्रबंधक (कृषि) अनिल ...

बिहार में हुए मोकामा मर्डर मामले पर EC ने मांगी DGP से रिपोर्ट, चुनाव प्रचार के दौरान हुई थी गोलीबारी

Image
दैनिक बिहार संपादक उत्कर्ष चौहान की रिपोर्ट  पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच पटना जिले की मोकामा सीट पर हुई दुलारचंद यादव की हत्या ने चुनावी हिंसा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह और जन सुराज उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के काफिले के बीच हुए हिंसक टकराव के बाद हुई। इस जघन्य वारदात पर अब केंद्रीय चुनाव आयोग (EC) ने कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग ने घटना की गंभीरता को देखते हुए बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) से तत्काल और विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। माना जा रहा है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा या बाहुबल का प्रदर्शन न हो और मोकामा में कानून व्यवस्था को सख्ती से बहाल किया जा सके, इसे लेकर चुनाव आयोग सख्त है।  मोकामा हिंसा पर DGP से रिपोर्ट तलब मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या के बाद चुनाव आयोग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहार पुलिस के डीजीपी से रिपोर्ट तलब किया है। आयोग ने डीजीपी विनय कुमार को आदेश दिया है कि वो गोलीबारी और हत्या से जुड़ी पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट तुरंत भेजें। चुनाव आयोग पहले ही स्पष्ट कर चुका है ...

शिवहर में छठी मैया एवं सूर्य देव को खरना का प्रसाद चढ़ाया गया, की गई पूजा-अर्चना

Image
बिहार संपादक उत्कर्ष चौहान की रिपोर्ट  शिवहर: महापर्व छठ के आज दूसरे दिन शिवहर में खरना पर्व बड़े श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया। खरना के दिन व्रती सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक बिना कुछ खाए-पिए रहते हैं और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। आज छठ व्रतीयों ने खरना का प्रसाद छठी मैया को चढ़ाते हुए पूजा-अर्चना की। खरना का प्रसाद बहुत ही शुद्धता के साथ बनाया जाता है। इसे अक्सर मिट्टी के नए चूल्हे और आम की सूखी लकड़ी का इस्तेमाल करके पकाया जाता है। खरना का मुख्य प्रसाद गुड़ और चावल की खीर होती है, जिसे 'रसियाव' कहा जाता है। इसके साथ गेहूं के आटे से बनी रोटी या पूड़ी भी तैयार की जाती है। पूजा और भोग लगाते हुए शाम को सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा की गई और उन्हें खीर तथा रोटी का भोग लगाया गया। पूजा के बाद व्रती सबसे पहले खरना का प्रसाद ग्रहण करते हैं, इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी इसे ग्रहण करते हैं। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है, जो अगले दो दिनों तक चलता है। खरना केवल एक व्रत नहीं, बल्कि आत्म-शुद्धि का प्रतीक म...

राजद नेता राकेश कुमार झा ने दी अपने छोटे भाई शिवहर के महागठबंधन के प्रत्याशी नवनीत कुमार झा को दी बधाई शुभकामनाए

Image
Edit By Dainik Bihar Tv24 Utkarsh Singh Rajput  शिवहर राष्ट्रीय जनता दल के नेता देव श्री ऑटोमोबाइल्स के मालिक राकेश झा ने अपने छोटे भाई नवनीत कुमार झा को 22 शिवहर विधानसभा से महागठबंधन के प्रत्याशी बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ,भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है तथा आभार जताया है। राकेश झा ने शिवहर जिले वासियों को दिवाली पर गिफ्ट के तौर पर नवनीत झा को सौंपते हुए कहा है कि यही दिवाली की उपहार है। इस बार दिवाली के उपहार के तौर पर  महागठबंधन के उम्मीदवार नवनीत झा शिवहर जिले वासियों के लिए प्रस्तुत है। मेरे दादा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रघुनाथ झा के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए जरूर आशीर्वाद दें। हैप्पी दिवाली, हैप्पी नवनीत कुमार झा 

जातिवाद के आर में दवे सच्चे सिपाही की आवाज़, नहीं मिल रीगा से प्रतिनिधित्व का मौका,फिर भी पांच साल अपनी सेवा आम आवाम के सुख दुःख में: आशुतोष शंकर सिंह

Image
पिछले कई वर्षों से बिहार राज्य में उद्योग स्थापित करने, कई वर्षों से सब कुछ छोड़ कर तन से ,मन से एवं आर्थिक रूप से भाजपा, राज्य,जिले,क्षेत्र एवं कार्यकर्ताओं के लिए दिन रात त्याग एवं तपस्या करने के बाद सामान्य जाती एवं  राजनीतिक पृष्ठभूमि से नहीं होने के कारण मेरे द्वारा किए गए कार्य एवं कर्म पर जातिवाद हावी हो गया।सिर्फ सामान्य जाती से होने के कारण भाजपा से 2025 में रीगा विधानसभा से लड़ने का मौका नहीं मिला।लेकिन मेरा हौसला टूटा नहीं है। अपने राज्य,जिले एवं क्षेत्र की जनता के विकास के लिए पूर्व की ही तरह ईमानदारी एवं निष्ठा से सदैव कार्य करता रहूंगा।पार्टी के द्वारा ,पार्टी हित में लिया गया निर्णय सर्वमान्य है। लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि एक दिन जरूर आएगा जब मेरे द्वारा किए गए कार्य एवं कर्म के कारण,जातिवाद से ऊपर उठकर पार्टी मुझे प्रतिनिधि के तौर पर आप जनता मालिक की सेवा करने का अवसर जरूर देगी। आपका बेटा,आपका भाई पूर्व की ही तरह आपके सुख दुख में सदैव हाजिर रहेगा। आप सभी लोगों ने जो मुझे प्यार एवं आशीर्वाद अभी तक दिया है उसके लिए हृदय से आभार। ...

शिवहर विधायक चेतन आनंद ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

Image
दैनिक बिहार संपादक उत्कर्ष सिंह राजपूत की रिपोर्ट  शिवहर जिले के शिवहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चेतन आनंद ने अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। बताते चलें कि चेतन आनंद वर्ष 2020 में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर शिवहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। बाद में जब नीतीश कुमार की सरकार राजनीतिक संकट में थी और गिरने की कगार पर पहुंच गई थी, उस समय चेतन आनंद ने राजद छोड़कर नीतीश कुमार का साथ दिया था और सरकार को बचाने में अहम भूमिका निभाई थी। अब, आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद, चेतन आनंद ने अपना विधायक पद से इस्तीफा देकर विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार, आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें जनता दल (यूनाइटेड) यानी जदयू से टिकट मिलने की प्रबल संभावना है

सुप्पी में मंत्री व पूर्व सांसद ने किया ई-रिक्शा के शोरूम का उद्घाटन,मौके पर दर्जनों लोग भी थे मौजूद: आशुतोश शंकर सिंह

Image
दैनिक बिहार संपादक उत्कर्ष कुमार की रिपोर्ट  मेजरगंज/सुप्पी: राधारानी ऑटोमोबाइल्स ई-रिक्शा शोरूम का सुप्पी प्रखंड अंतर्गत ससौला मेन रोड पर कला एवं संस्कृति मंत्री मोतीलाल प्रसाद, पूर्व सांसद आनंद मोहन एवं भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष आशुतोष शंकर सिंह ने विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। मंत्री मोतीलाल प्रसाद एवं संचालक पुरुषोत्तम पुष्पेश ने ग्राहक रामपुर गांव निवासी कामेश्वर सिंह को गाड़ी की चाभी दी। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के द्वारा पर्यावरण सुरक्षा को लेकर बड़ी मुहिम चलाई जा रही है। ई-रिक्शा पर्यावरण की सुरक्षा एवं ईंधन मुक्त वाहन है। मौके पर उप प्रमुख नन्दलाल सिंह, अरुण सिंह, मुखिया कामेश नंदन सिंह, मनोज सिंह, मुकेश सिंह आदि शामिल थे।